Skip to main content
Ujjain

Top 5+ Famous Temples in Ujjain | उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर

By May 20, 2024No Comments

नमस्कार, दोस्तों आज एक बार फिर आपका हमारी पोस्ट Famous Temples in Ujjain पर स्वागत है। आज हम आप सभी के लिए मुख्य लेख लाये है इस लेख में आप जानेगे की उज्जैन के कुछ प्रसिद्ध मंदिर के बारे में। जैसा की आप सभी जानते है की पुराणों के अनुसार उज्जैन को भारत की पवित्र नगरी के नाम से भी जाना जाता है। क्योकि यहाँ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर का स्थान यह है। जो उज्जैन की प्रतिष्ठा और महत्व को दुगना कर देती है। आप सभी जानते है की उज्जैन, मध्य प्रदेश में स्थित एक प्राचीन शहर, अपनी धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहाँ के मंदिरों में धार्मिक आस्था, वास्तुकला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस लेख में हम उज्जैन के कुछ प्रमुख मंदिरों के बारे में जानेंगे जो न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। तो आइये आपका कीमती समय बर्बाद किये बिना चलते है हमारी पोस्ट पर। जो आपको बेहद पसंद आने वाली है।

Top 5 Famous Temples in Ujjain | Famous Mandir in Ujjain 2024

1. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर

दोस्तों आप सभी जानते है की महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहाँ की महाकाल आरती विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मंदिर की वास्तुकला और यहाँ का वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। सावन के महीने में यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन अब ऐसा कुछ निश्चित नहीं है यह हर साल लाखो लोग दर्शन के लिए आते है।

2. काल भैरव मंदिर

काल भैरव मंदिर

उज्जैन में महकाल के मंदिर के आलावा काल भैरव मंदिर भी उज्जैन का एक और प्रमुख धार्मिक स्थानों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव के एक उग्र रूप काल भैरव को समर्पित है। दोस्तों यहाँ की एक विशेषता यह है कि भक्तों द्वारा चढ़ाई जाने वाली शराब को काल भैरव स्वीकार करते हैं। यह परंपरा यहाँ सदियों से चली आ रही है और इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यह दर्शन करने आते हैं।

3. हनुमान मंदिर (भर्तृहरि गुफा)

यह मंदिर भीमबैठका के निकट स्थित है और इसे भर्तृहरि गुफा के नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा में भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित है और इसे भर्तृहरि की तपोभूमि माना जाता है। यहाँ का वातावरण शांति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, जो भक्तों को एक अलग ही अनुभूति प्रदान करता है।

4. चिंतामण गणेश मंदिर

चिंतामण गणेश मंदिर

यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और उज्जैन के प्रमुख गणेश मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि यहाँ भगवान गणेश स्वयं प्रकट हुए थे। यहाँ की गणेश चतुर्थी और अन्य गणेश उत्सव विशेष रूप से आकर्षक होते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

5. हरसिद्धि माता मंदिर

हरसिद्धि माता मंदिर

मित्रो हरसिद्धि माता मंदिर देवी दुर्गा के हरसिद्धि स्वरूप को समर्पित है। यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर के निकट स्थित है और यहाँ की शक्ति पूजा विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। नवरात्रि के दौरान यहाँ विशेष पूजा और आयोजन होते हैं, जो भक्तों के लिए प्रमुख आकर्षण होते हैं।

आखरी शब्द: –

मुझे उम्मीद है की आपको हमारा आज का आर्टिकल Famous Temples in Ujjain पर उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरो के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी। दोस्तों कई सदियों से उज्जैन के मंदिर धार्मिक आस्था और संस्कृति का जीवंत उदाहरण हैं। यहाँ का हर मंदिर अपनी अनूठी विशेषता और महत्ता के लिए जाना जाता है। चाहे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा हो, काल भैरव की अनूठी परंपरा हो, या हरसिद्धि माता का शक्ति पूजन, हर मंदिर भक्तों को एक नया अनुभव और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। उज्जैन की यात्रा इन मंदिरों के दर्शन आपकी यात्रा को और आनंमय बना देंगे। अगर आपको हमर लेख पसंद आया तो शेयर करना ना भूले।धन्यवाद। 

Leave a Reply